फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; कार्रवाई की मांग

Thu, 22 Feb 2024 04:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर कई बार दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर कई बार दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

भदईपुरा क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका पति हलवाई का काम करता है। वर्ष 2022 में उनके कमरे के बराबर में यूपी के हरदोई निवासी युवक कमरा लेकर रहने लगा। वह पंडिताई करता है। युवक ने पति को झांसे में लेकर रूद्राभिषेक हवन कराया। दोनों में दोस्ती होने पर उसका घर में आना-जाना हो गया। दो अक्तूबर 2022 को पति की गैर मौजूदगी में युवक घर में घुस आया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली।

विज्ञापन


ये पढ़ें- जज्बे को सलामः 65 साल की उम्र में हरियाणा से काठमांडू तक साइकिल यात्रा पर निकली बुजुर्ग, सभी को दिया संदेश

विज्ञापन

घटना के बाद युवक कई बार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर चुका है। परिवार बिखरने के डर से उसने पति से दुष्कर्म की बात छिपाई थी। इस घटना की जानकारी के बाद पति ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। कहना है कि बीते 26, 27 और 28 जनवरी को युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 19 फरवरी की रात फिर से दुष्कर्म कर डरा धमकाकर चला गया। आरोपी शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसे बरेली आकर साथ रहने के लिए मजबूर कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें