फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: मस्ती के लिए राहगीरों को पीटकर वीडियो बनाते थे सिरफिरे युवक, पुलिस ने पांच को भेजा जेल; छह की तलाश जारी

Thu, 22 Feb 2024 03:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नौजवानों का एक गैंग राह चलते अकेले राहगीर को न सिर्फ पीटते थे बल्कि पिटाई करते हुए वीडियो भी बना लेते थे। पुलिस दो सगे भाईयों सहित पांच युवकों को जेल भेज चुकी है और इस घटना की तह में जाने बाद यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नौजवानों का एक गैंग राह चलते अकेले राहगीर को न सिर्फ पीटते थे बल्कि पिटाई करते हुए वीडियो भी बना लेते थे। 19 से लेकर 24 साल की उम्र के ये युवा सिर्फ मौजमस्ती के लिए अपराध को अंजाम देते थे। पुलिस दो सगे भाईयों सहित पांच युवकों को जेल भेज चुकी है और इस घटना की तह में जाने बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस जेल गए आरोपियों से छह अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


13 फरवरी को एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अतिथि रेस्टोरेंट के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसको लाठी डंडों से पीटा था। पुलिस ने केस दर्ज कर 15 फरवरी को सुमित राठौर, उसका भाई अमित राठौर निवासी बजरंग विहार फुलसुंगी, विशाल उर्फ नन्नू निवासी खेड़ा, सुनील राजपूत निवासी ठाकुरनगर, शिवम कुमार निवासी विवेकनगर को गिरफ्तार किया था। इसी दौरान शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की पिटाई हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने के बाद मामले की गहराई से जांच की तो सामने आया कि युवकों का गैंग रात में सड़कों पर घूमकर किसी को भी पीट देता था।

ये पढ़ें- हल्द्वानी: पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू, CM ने किया वर्चुअल शुभारंभ; जानें शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पास डंडे के साथ ही गुप्ती (धारदार हथियार) में रहती थी। ये लोग पिटाई करने का वीडियो भी बनाते थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि पांच युवक गिरफ्तार हुए थे, जबकि पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी घरों से भागे हुए हैं। अभी तक मारपीट के दो वीडियो उनको मिले हैं। ये मारपीट के दौरान बनाए वीडियो में अपना चेहरा भी दिखाते थे। हालांकि किसी के साथ लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें