फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कार ने मारी कांवड़िए को टक्कर, गुस्साए कांवड़ियों ने हाइवे किया जाम, मनाने आए पुलिस अधिकारी

Wed, 06 Mar 2024 10:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Car hits Kanwariya in bazpur: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक कांवड़िए को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। 
विज्ञापन
बाजपुर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर के केलाखेड़ा में हाईवे पर एक कांवड़िए को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। गुस्साए कांवड़ियों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे सितारगंज निवासी गोविंद कांवड़िए को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान कांवड़ियों की भीड़ लग गई। आसपास अन्य लोगों और विहिप  कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। गुस्साए कांवड़ियों और अन्य कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि चालकों ने वाहनों को अन्य संपर्क मार्ग से निकालने की कोशिश की। 

ये पढ़ें- Khatima: फ्रेशर पार्टी की अनुमति ना मिलने पर तालाबंदी, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, सीओ अनुषा बडोला, बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान, केलाखेड़ा एसओ ललित मोहन रावल, गदरपुर थाना प्रभारी भुवन जोशी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे शिवभक्तों को समझने की कोशिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें