दीपावली के बाद होने वाली थीं अनिल की सगाई
अनिल की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजन दिवाली के बाद उसकी सगाई की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं। अनिल की मौत से मां और बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
अनिल के बड़े भाई कमल ने बताया कि दोनों भाई मजदूरी करते थे। दिवाली के बाद अनिल की सगाई होने वाली थी। उसका नेपाल में विवाह तय हुआ है। विवाह की तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। कमल ने बताया कि बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद मां लाजवंती ने मजदूरी कर दोनों को पाला था। इधर, छोटे बेटे की मौत से मां लाजवंती का बुरा हाल था। कई बार वह राेते-रोते बेहोश हो गई।
आरोपियों ने अनिल के मोबाइल से दी घटना की जानकारी
परिजनों ने बताया कि अनिल शुक्रवार शाम को मजदूरी कर घर लौटा था। भोजन करने के बाद वह सोने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके मोबाइल पर किसी महिला का फोन आया, तो वह चला गया। उसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपियों ने अनिल के मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर उसे ले जाने को कहा था। अनिल की हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। सीओ विमल रावत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।