फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी गढ़वाल को हराया

विज्ञापन
दिनेशपुर में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दो दिवसीय 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में बालक और बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर की टीमों ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बुधवार को आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन गुरुद्वारे के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह खारा और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बताया कि चैंपियनशिप में राज्य की 11 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ की बालक-बालिकाओं की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन मैच में ऊधमसिंह नगर की बालक वर्ग की टीम ने 32-26 अंकों से और बालिका वर्ग में 45-04 अंकों से पौड़ी गढ़वाल की टीम को पराजित कर टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। रात को अन्य मुकाबले होंगे। वहां एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह, हर्षदीप सिंह, जसमेल सिंह, अनुज कुमार, ब्रजेश दूबे आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें