कंडक्टर सहित किसी भी यात्री ने नहीं की मदद
पीड़ित महिला अधिवक्ता ने बताया कि बदतमीजी और छेड़छाड़ के दौरान उन्होंने बस कंडक्टर सहित अन्य सवार यात्रियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर आरोपियों को पहले से ही जानता था। आरोपी रोजाना ग्राम सिसैया से कटंगरी तक बस में सफर करते थे।
आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे अधिवक्ता
महिला अधिवक्ता के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयानंद सिंह ने अपने सभी अधिवक्ता साथियों से दोनों आरोपियों की पैरवी न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल को घटना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, मंगलवार को बार एसोसिएशन की बैठककर मामले को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग की।