फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Mon, 16 Oct 2023 12:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल एक युवक का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दिनेशपुर। क्षेत्र में दो बाइक की बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की जिला अस्पताल और दूसरे युवक की हल्द्वानी में मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रविवार की देर शाम वार्ड तीन निवासी देवाशीष राय (26) वार्ड नौ निवासी दोस्त अजय मंडल के साथ अपनी बाइक पर जाफरपुर की ओर जा रहा था। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग पर बत्रा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। देवाशीष और अजय के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर निवासी विक्की रॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विक्की को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल देवाशीष और अजय को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में देवाशीष ने भी दम तोड़ दिया। अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि पुलिस के पहुंचने तक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




प्लंबर था देवाशीष, प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था विक्की

दिनेशपुर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला विक्की रॉय एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। वह तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर का था। देवाशीष प्लंबर का काम करता था। उसके परिवार में मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। देवाशीष परिवार में इकलौता कमाने वाला था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें