फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज अंधड़ में झोपड़ी धराशायी, वृद्ध की दबकर मौत

विज्ञापन
आंधी ओर बारिश के दौरान गदरपुर में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/बाजपुर। ऊधमसिंह नगर में सोमवार की देर शाम आंधी और बारिश के बीच गदरपुर के गांव धीमरखेड़ा में एक टहनी की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा सानी निवासी चरण सिंह (68) की घर के मलबे की चपेट में आने से जान चली गई।
विज्ञापन

बाजपुर। आंधी में ढही झोपड़ी में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का काशीपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं झोपड़ी में दबकर एक भैंस की मौत हुई है।
सोमवार रात आंधी और बारिश के चलते गांव बन्नाखेड़ा सानी निवासी चरण सिंह (68) अविवाहित अपने भतीजे भगवान सिंह के पास झोपड़ी में रहते थे। अंधड़ में झोपड़ी धराशायी हो गई और चरण सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई। राजस्व और पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, सोमवार रात धीमरखेड़ा में 68 वर्षीय महिला राधो देवी पत्नी स्वरूप सिंह पेड़ की टहनी की चपेट में आने से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में राधो देेवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, आंधी की चपेट में आने से ग्राम विक्रम नगर निवासी 25 वर्षीय सुनील और उसकी 24 वर्षीय पत्नी पूनम, खेमपुर निवासी 35 वर्षीय राधे, चार वर्षीय करणवीर, 11 वर्षीय दीपा, वार्ड 11 बदरपुर निवासी 14 वर्षीय अरमान, ग्राम बग्गी फार्म रामपुर निवासी 23 वर्षीय जगरूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें