फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच में सट्टा लगवाते तीन दबोचे, पांच लाख बरामद

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते डीआईजी व नीचे बैठे आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिले में आईपीएल मैचों में सट्टे का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। एसओजी ने नानकमत्ता क्षेत्र में आईपीएल मैच में एप के माध्यम से सट्टा लगवा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच लाख रुपये, पांच मोबाइल, तीन रजिस्टर बरामद किए हैं। डीआईजी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि परिक्षेत्र के सभी जिलों की एसओजी और एडीटीएफ प्रभारियों को आईपीएल मैचों में सट्टा लगवा रहे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की अगुवाई में टीम ने अनाज मंडी नानकमत्ता स्थित एक घर के बाहर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम रजत सोनकर निवासी दहला रोड नानकमत्ता, पिंकू कुमार उर्फ हुड्डा निवासी प्रतापपुर नंबर नौ नानकमत्ता और रमनदीप सिंह उर्फ रमन निवासी बालाजी मंदिर के पास नानकमत्ता बताया।
आरोपी एप के माध्यम से मैच पर सट्टा लगवा रहे थे और मुख्य आरोपी रजत है।
बताया कि आरोपियों के खिलाफ नानकमत्ता थाने में 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अभी हाल में नैनीताल एसओजी ने भी 19 लोगों को आईपीएल में सट्टेबाजी करते गिरफ्तार किया है। वहां पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि
रुद्रपुर। डीआईजी भरणे ने बताया कि आरोपियों से जब्त मोबाइल और रजिस्टर खंगालने पर आईपीएल मैचों में की गई सट्टेबाजी से दो करोड़ रुपयों के लेनदेन की पुष्टि हुई है। मोबाइल फोन में गूगल पे, फोन पे और पेटीएम के माध्यम से भुगतान किए गए हैं। इनमें नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र के कईं लोगों की ओर से डिजिटल फार्मेट में लेनदेन किया गया है। बताया कि सट्टे खिलाने वाले लोग क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को कमीशन एजेंट के रुप में रखते हैं। एजेंट बने युवक ग्राहकों को लाते हैं। (संवाद)
गैंगेस्टर लगाएंगे, एसआईटी जांच होगी
रुद्रपुर। डीआईजी भरणे ने बताया कि संगठित तरीके से आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी हो रही है। इसको देखते हुए आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सट्टेबाजी से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की कर्रवाई होगी। आईपीएल में सट्टेबाजी के मामलों में स्पेशल टीम का गठन कर जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विशाल उर्फ ओशो पर कसेंगे शिकंजा
रुद्रपुर। डीआईजी ने बताया कि सितारगंज निवासी विशाल उर्फ आशो की आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी में बड़ी भूमिका होने का पता चला है। ओशो के नाम से चर्चित व्यक्ति की विदेश में संपत्ति होने की जानकारी है। इस मामले में ओशो पर शिकंजा कसा जाएगा। उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के साथ ही दुबई में स्थित संपत्ति को जब्त करने के लिए टीम भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें