फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 22 Apr 2019 12:13 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाजपुर के निजी अस्पताल में महिला चिकित्सक से झड़प करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निजी अस्पताल में रविवार को सुबह 11 बजे प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मृतका का पति बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देर रात तक अस्पताल में भीड़ मौजूद थी। 

विज्ञापन


गांव कनौरी निवासी गुलिस्तां पत्नी इरफान को प्रसव के लिए नगर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामान्य डिलीवरी से महिला ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। देर शाम साढ़े सात बजे हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजन एंबुलेंस से नगर के दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा काटा। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल जीबी जोशी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने गुलिस्तां के परिजनों और अस्पताल में मौजूद महिला चिकित्सक से जानकारी की।
विज्ञापन


गुलिस्तां के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसव के बाद डाक्टरों ने गुलिस्तां से मिलने नहीं दिया। गुलिस्तां की मौत अस्पताल के अंदर पहले ही हो चुकी थी। इधर अस्पताल की महिला चिकित्सक नाजिया सिद्दीकी ने मृतका के परिजनों के लगाए आरोपों को निराधार बताया है। कोतवाल जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें