फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी रोडवेज बस में आग लगने खलबली 

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
तीन बंद रूटों में शुरू हुई रोडवेज बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोडवेज बस में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। चालक ने बस को रोक कर बस में सवार 25 यात्रियों को बाहर निकाला। चालक परिचालक ने लगी बस में लगी आग को बुझाया, जिससे हादसा होने से बच गया। बाद में यात्रियों को दूसरी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10:45 बजे काशीपुर से रुद्रपुर जा रही रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 टीए 0855) में शॉर्टसर्किट होने से अचानक आग लग गई। धुआं निकालता देख यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आननफानन में चालक ने बस को दोराहा के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने को रोका। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर पीछे आ रही एक रोडवेज बस में बैठा दिया।

बस में आग लगने की आवाज सुनकर सत्संगी बुद्धन बाई और भगवान सिंह पानी से भी बाल्टियां लेकर पहुंचे लेकिन चालक पप्पू और परिचालक सुशील ने आग पर काबू पा लिया था। बस चालक पप्पू सिंह ने बताया कि बस में लगे अग्निशमन यंत्र (सी फायर) का इस्तेमाल करने की तिथि समाप्त हो चुकी थी, जिस कारण उसका इस्तेमाल नहीं किया जा सका। बस में सवार करीब 25 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य को रवाना कर दिया। समाजसेवी उमा जोशी ने डीएम को पत्र भेजकर बसों में लगे सीमा समाप्त अग्निशमन यंत्रों को बदलने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें