फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल में बैठे दो छात्रों को पुलिस ने उठाकर अस्पताल में कराया भर्ती, दो छात्र और बैठे

विज्ञापन
खटीमा में डिग्री कॉलेज में भूख हड़ताल में बैठे छात्रों को उठाने पहुंची पुलिस एवं स्वास्थ्य विभा? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
एचएनबी पीजी कॉलेज में महाविद्यालय को कैंपस बनाने, नए सत्र में एमकॉम व एमए भूगोल की कक्षाएं संचालित करने सहित अन्य मांगों के लिए भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता तारिक खान व अनिल ज्याला के स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद छठें दिन पुलिस प्रशासन ने जबरन उन्हें उठाकर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के छात्र नेताओं को उठाने के बाद छात्र नेता दीपक सिंह मुडेला व चांद अंसारी महाविद्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्र नेता मुडेला ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता है तब उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहां लक्ष्मण खर्कवाल, रोहन सामंत, मोहित पोखरिया, सागर मिश्रा, हिमांशु कुमार, पंकज जोशी, अरविंद कुमार, जतिन कुंवर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें