रुद्रपुर में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन कार्यक्रम में मंच पर मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रोटरी क्लब का 50वें अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी ने शपथ ली और कार्यभार संभाला। क्लब के अध्यक्ष विकास शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि रोटरी भवन का निर्माण और बीमारियों से बचाव के लिए वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा।
क्लब के मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने नवनियुक्त अध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव जगदीश बिष्ट और कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह को शपथ दिलाई। अध्यक्ष विकास शर्मा ने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा रखी। बताया कि पहले से चले रहे सेवा कार्य कल्याणी नदी का पुनरोद्धार, महिला सशक्तिकरण रोटेरी प्रकल्प, रोटरी सहेली सेंटर, स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं देना, वृद्ध दंपत्तियों की देखभाल शामिल हैं।
मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रोटेरियन और समाजसेवियों को सम्मानित किया। इनमें कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी शिव कुमार अग्रवाल, केएलए ग्रुप के स्वामी अरुण अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रूंगता शामिल रहे।
रोटरी क्लब की सहायक इकाई इंटरेक्ट क्लब को रोटरी मंडलाध्यक्ष ने चार्टर प्रदान किया। पवन कुमार अग्रवाल ने सीएसआर की मदद से किए जाने वाले कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहां देवेंद्र अग्रवाल, अरुण जैन, मोहित राय, ओम सिंगला, मेजर केशव सिंगला, अर्जुन गुप्ता, शिव कुमार, सुनील सोनी आदि थे।