फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षा दिए द्वितीय वर्ष में प्रमोट करने के लिए छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक धरना देते विद्यार्थी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा दिए द्वितीय वर्ष में प्रमोट करने सहित विभिन्न मांगों के लिए विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में विद्यार्थी शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों ने बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने सहित अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन किया।
मयंक ने कहा कि कोविड काल के दौरान अधिकतर छात्रों पर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में शासन को बिना परीक्षा दिए छात्रों को द्वितीय वर्ष में प्रमोट कर देना चाहिए। मौके पर शेखर, राजेश कुमार, पूजा, निधी, आंचल, शिवानी, सोनिया, आकांशा, कोमल, पूनम, अमन, युवराज, दीपक पांडेय, मनीष डोगरा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें