फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू के डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा के प्रति बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
डॉ. गौरव वार्ष्णेय, इग्नू अध्ययन केंद्र प्रभारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) के विभिन्न डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व छह माह के सर्टिफिकेट कोर्सों के साथ ही यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के प्रति युवाओं का क्रेज बढ़ा है। इग्नू ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में वर्तमान में सामाज शास्त्र, हिंदी और ग्रामीण विकास में एमए करने की सुविधा है। इसके साथ ही बीए, बीकॉम आपदा प्रबंधन व ग्रामीण विकास में पीजी डिप्लोमा भी कर सकते हैं, जबकि एचआईवी एंड फेमिली एजुकेशन, महिला सशक्तिकरण एवं विकास में डिप्लोमा भी है। पर्यावरण शिक्षा, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, फंक्शनल इंग्लिश और मार्गदर्शन में सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वार्ष्णेय कहते हैं कि सभी पीजी डिप्लोमा दो साल, डिप्लोमा एक साल और सर्टिफिकेट कोर्स छह माह के हैं। पीजी पाठ्यक्रम को छोड़कर सभी पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व कोर्स में एचसी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निशुल्क है। डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि रुद्रपुर इग्नू अध्ययन केंद्र के लिए 64 नए विषय और मंजूर हो गए हैं। इनकी शुरुआत जनवरी सत्र से होने की संभावना है, जिनमें बीबीए, बीसीए, एमएससी, बीएससी, एमएसडब्ल्यू, टूरिज्म आदि शामिल हैं। इससे छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें