फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Union Election: ABVP और NSUI ने घोषित किए प्रत्याशी, दावेदारों ने प्रचार में झोंकी ताकत

Wed, 01 Nov 2023 02:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

छात्रसंघ चुनाव (Student Union Election) की तिथि नजदीक आते ही एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। एबीवीपी ने अमन शर्मा और एनएसयूआई ने अंचित शर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 
विज्ञापन
Student Union Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव (Student Union Election) की तिथि नजदीक आते ही एनएसयूआई और एबीवीपी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। एबीवीपी ने अमन शर्मा और एनएसयूआई ने अंचित शर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मंगलवार को एबीवीपी पदाधिकारियों ने बैठक कर आपस में मंथन किया। आकाश चौहान को उपाध्यक्ष और आदित्य गौतम को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर उतार दिया है। 

विज्ञापन


नगर मंत्री विकास चौहान ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश सह संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल, नैनीताल विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, रवि पाल, केशव, करन भारद्वाज, वरुण सहरावत, अंशु पाल, पूजा सजवान, प्राची सारस्वत, मुकेश रावत, मुकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, नवचेतना भवन में एनएसयूआई की ओर से आयोजित बैठक में गहन मंथन के बाद आकाश कुमार को सचिव पद पर उतारा गया है। वहां डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संदीप सगहल, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। 

छात्रसंघ चुनाव समिति का गठन कर दिया गया है। बुधवार को एक बजे से संभावित दावेदारों और प्रशासन के साथ बैठक होगी। दो बजे से आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। आचार संहिता लगने के बाद 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। करीब 2300 छात्राओं में से 350 छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित कर दिए गए हैं। -  डॉ. महीपाल सिंह, छात्रसंघ/मुख्य चुनाव अधिकारी, राधेहरी पीजी कॉलेज काशीपुर
विज्ञापन


रुद्रपुर में दोनों संगठनों में असमंजस बरकरार
छात्रसंघ चुनाव के छह दिन बचे हैं मगर एबीवीपी और एनएसयूआई अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित करने का साहस नहीं जुटा सका है। दोनों संगठनों में मजबूत प्रत्याशी के अभाव के चलते यह स्थिति आई है। अभी चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोक रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी को अपने खेमे में लेकर चुनाव लड़ाने के लिए नेता जुगत में जुटे हैं।

पूर्व के अधिकांश चुनावों में एबीवीपी बैनर पर अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारता रहा है। आठ सालों में एनएसयूआई की ओर से दो बार ही बैनर पर चुनाव लड़ाया गया है लेकिन हर चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी के विपक्ष में लड़ने वाले प्रत्याशी को एनएसयूआई और युवक कांग्रेस नेता पर्दे के पीछे से समर्थन करते रहे हैं। वहीं एबीवीपी को युवा मोर्चा और भाजपा के नेता समर्थन करते हैं। लेकिन दोनों छात्र संगठनों के पास इस बार मजबूत प्रत्याशी का अभाव है। 

 एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल गुप्ता ने बताया कि कोई मजबूत प्रत्याशी संगठन के पास नहीं है लेकिन संगठन की ओर से प्रत्याशी उतारने पर मना नहीं किया गया है। मजबूत प्रत्याशी चयन के लिए अभी कोशिश चल रही है। इधर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही है और एक दो दिन में नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पूरे दमखम से चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें