फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग का गजब हाल: 2325 मुर्दों की दो साल में 5.5 करोड़ से अधिक हो गई पेंशन, सत्यापन करने पर हुआ खुलासा

Wed, 01 Nov 2023 01:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में समाज कल्याण विभाग ने पिछले दो वर्षों में 2325 मुर्दों को पांच करोड़ से भी अधिक रुपये पेंशन के रूप में जारी कर दिए। सत्यापन करने पर इसका खुलासा हुआ। अब समाज कल्याण विभाग इनके वारिसों से रिकवरी करेगा।
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग ने पिछले दो वर्षों में 2325 मुर्दों को पांच करोड़ से भी अधिक रुपये पेंशन के रूप में जारी कर दिए। सत्यापन करने पर इसका खुलासा हुआ। अब समाज कल्याण विभाग इनके वारिसों से रिकवरी करेगा।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग वृद्धाजनों और दिव्यांगों को प्रतिमाह 1500 रुपये और किसानों को 1200 रुपये पेंशन देता है। वर्तमान में जिले में 91,280 लाभार्थी तीनों योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। समाज कल्याण विभाग में कई लोग पेंशन के लिए चक्कर काटते रहते हैं। इसके बाद भी उनके खाते में पेंशन नहीं आ पाती है। इससे इतर विभाग की ओर से ऐसे बुजुर्ग, दिव्यांग और किसानों के खाते में दो साल से पेंशन जा रही है जिनकी मौत हो चुकी है। कुछ लोग तो लाभार्थी की मौत पर विभाग को सूचना देते हैं, वहीं कई लोग मृत परिजनों की पेंशन खाते रहते हैं। 

दो साल में 5.5 करोड़ से अधिक हो गई पेंशन
एक वर्ष पूर्व वृद्ध व दिव्यांगों को विभाग की ओर से 1200 रुपये व किसानों को एक हजार रुपये पेंशन दी जाती थी। इस वर्ष से ही सरकार ने इनकी पेंशन में इजाफा किया है। एक अनुमान के मुताबिक देखें तो अगर 2325 लाभार्थियों को प्रत्येक माह 1000 रुपये पेंशन जाती है तो 24 माह में मृतकों के खाते में पांच करोड़ 58 लाख रुपये का अधिक का भुगतान किया गया है। 
विज्ञापन


मृत लोगों को पेंशन जारी होने की सूचना मिली थी, अधिकारियों से ही पेंशनर्स का सत्यापन करवाया गया है। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए पेंशन रुकवा दी गई है। जिन मृतकों के नाम पर पेंशन जारी की गई है, उनके वारिसों से रिकवरी की जाएगी। -आशीष भटगाईं, समाज कल्याण निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें