रुद्रपुर। कोरोना की चौथी लहर की आहट से स्वास्थ्य विभाग में खलबली का माहौल है। चौथी लहर से निपटने की तैयारियों के बीच ही जिले में एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसके बाद कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका बनी हुई है। चिकित्सा विभाग का कहना है कि कोरोना से लड़ने के लिए अब प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर हो गई है।
दिल्ली से जिले में वापस लौटा आईआईटी छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। छात्र को पंतनगर के समीप फूलबाग में उसके निवास पर क्वारंटीन करा दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद जिले में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। अब दोबारा स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग में ऑक्सीजन, पीपीई किट व दवाओं की जरूरत पूरी है। संवाद