फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी एल्मूमिनाई संघ ने आयोजित किया पूर्व विद्यार्थियों का सम्मेलन

विज्ञापन
पंत विवि में पूर्व विद्यार्थी के साथ कुलपति डॉ. तेजप्रताप व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी एल्युमिनाई संघ (पीटीएए) की ओर से 1991 बैच के विद्यार्थियों का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। पुराने साथियों को देख 30 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं। देश-विदेश में सेवा दे रहे करीब 50 पूर्व छात्र सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव भी साझे किए।
विज्ञापन

विवि कुलपति डा. तेज प्रताप और प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डा. अलकनंदा अशोक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कुलपति डा. प्रताप ने विवि की उपलब्धियों की जानकारी दी। डा. अलकनंदा अशोक ने महाविद्यालय में हुए विभिन्न बदलावों की जानकारी दी।
बताया कि कोविड-19 के दौरान विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेज और परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों से अपील की कि कोविड-19 महामारी में जिन विद्यार्थियों ने अपने पालकों को खो दिया है, वे ऐसे सभी विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता के लिए आगे आएं। प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डा. अखिलेश कुमार ने महाविद्यालय के सभी संकाय में नए शिक्षावृत्ति कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव डा. अजीत कुमार ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें