फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी सतीश लोधी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने शाहजहांपुर (यूपी) के सरायसाधो जलालाबाद निवासी सतीश लोधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन

रविवार शाम कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी और मंडी पुलिस चौकी प्रभारी मनोहर सिंह मुरादाबाद रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोका तो उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। वह फतेहगढ़ (बरेली) से स्मैक खरीदकर बेचने के लिए लाया था। टीम में कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट व त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें