फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नगर पंचायत महुआडाबरा कार्यालय में गंदगी देख भड़के एसडीएम

Mon, 04 Dec 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में निरिक्षण करते एसडीएम गौरव चटवाल। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका जसपुर और नगर पंचायत कार्यालय महुआडाबरा में सोमवार को गंदगी देख एसडीएम भड़क गए। उन्होंने निकाय कर्मियों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए।
नगर पंचायत महुआडाबरा में एसडीएम गौरव चटवाल ने कर्मचारियों से समय पर दफ्तर आने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ शिखा आर्य, वंदिता, हरिराम, पुनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जसपुर पालिका कार्यालय में उन्होंने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। मोहल्ला भूप सिंह निवासी अशोक खन्ना ने नालियों और सड़कों की सफाई कराने, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ने पालिका के अतिरिक्त कर्मचारियों को हटाने की मांग की। एसडीएम ने कर्मियों को नगर की साफ सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। यहां ईओ शाहिद अली, आसिफ सिद्दीकी, वसीम अहमद, अनिल कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें