फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
रुद्रपुर के 46 वाहिनी पीएसी में हैंडबाल खिलाड़ियों के साथ अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कुमाऊं विवि की ओर से 46वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज की टीम विजेता व हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

मंगलवार को 46वीं वाहिनी के हैंडबॉल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ व जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गुलाब सिरोही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर, रुद्रपुर, पाल कॉलेज, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी सहित चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला मुकाबला एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और रामनगर महाविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने 16 व रामनगर ने 15 गोल के स्कोर से रोमांचित ढंग से मैच खेला। इसमें हल्द्वानी की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुद्रपुर महाविद्यालय व एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के मध्य खेला गया। इसमें रुद्रपुर की टीम ने 24 व हल्द्वानी की टीम ने 11 गोल किए। रुद्रपुर ने हल्द्वानी की टीम का हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष टीम मार्च माह के पहले सप्ताह में हरियाणा जिंद स्थित चौधरी रणवीर सिंह युनिवर्सिटी में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। वहां गुलाम रजा, रघु रावत, अंकुश रौतेला, गौरव जोशी, राजेश कुमार, लोकेश पांडेय, रंजित मटियाली, श्याम मेवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन

यूपी में होगी 37वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता
रुद्रपुर। 37वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 27 फरवरी से तीन मार्च तक लखनऊ में आयोजित होगी। इसको लेकर 16 फरवरी को मनोज सरकार स्टेडियम में राज्य की बालिका टीम का गठन किया जाएगा। हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह ने कहा कि चयन ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें