फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में यूएस नगर की रक्षा रौतेला और निरोजिनी अव्वल

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में कुश्ती प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चल रही महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की रक्षा रौतेला पहले स्थान पर रहीं, जबकि 48 से 50 किलो भार वर्ग में यूएस नगर की निरोजनी गोस्वामी विजेता बनीं।
विज्ञापन

20वीं अंतरजनपदीय पुलिस भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को राज्यभर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे करेंगे।
पुरुष बॉक्सिंग वर्ग के 51 से 54 किलो भार वर्ग में पौढ़ी के प्रमोद सैनी ने यूएस नगर के रोहित भट्ट को, 54 से 57 किलो भार वर्ग में यूएस नगर के निर्वात कुमार ने 46वीं वाहिनी के प्रमोद कुमार को हराया। भारोत्तोलन पुरुष वर्ग के 73 किलो भार वर्ग में नैनीताल के राजकुमार परिहार ने पहला व संजय सुयाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 81 किलोग्राम भार वर्ग में जीआरपी के हरीश गोस्वामी ने पहला नैनीताल के मो. अनवर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें