कबड्डी में खटीमा और सितारगंज ब्लॉक ने मारी बाजी
खेल महाकुंभ के छठवें दिन अंडर-14 वर्ग की कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। खेल महाकुंभ के छठवें दिन अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में खटीमा ने रुद्रपुर को हराकर पहला स्थना प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रुद्रपुर ब्लॉक व तीसरे स्थान पर सितारगंज ब्लॉक की टीम रही। बालिका वर्ग में सितारगंज की टीम पहले स्थान पर रही, दूसरे स्थान पर गदरपुर व तीसरे स्थान पर रुद्रपुर की टीम रही।
रविवार को रुद्रपुर स्टेडियम में अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कलक्ट्रेट प्रभारी अधिकारी नरेश दुर्गापाल ने मैच का शुभारंभ किया। बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गदरपुर की टीम पहले, खटीमा दूसरे और सितारगंज तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल खेल में सितारगंज की टीम पहले, गदरपुर की दूसरे व जसपुर की तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में वॉलीबाल खेल में रुद्रपुर की टीम पहले और खटीमा दूसरे स्थान पर रही। खो-खो खेल में रुद्रपुर की पहले, गदरपुर की दूसरे और जसपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहां युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नागन्याल, संजीव बधौरी, हरीश दनाई, धीरज पांडे, सरस्वती पाल, नीरजा चौधरी, ममता कोली, प्रीति कौशिक, सुखविंदर सिंह, श्रुति आदि थे।
फोटो- 14आरडीपी 16पी- खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।