फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से गुस्साए कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जवाहरनगर में गड्ढों में तब्दील सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण और कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर में मुख्य सड़क और कृष्ण विहार कॉलोनी में हो रही जलभराव की दिक्कतों से परेशान लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और प्रदेश महासचिव विनोद कोरंगा ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्राम जवाहरनगर में सड़कों पर जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। डबल इंजन की भाजपा सरकार को जनता की समस्या नही दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्या हल नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। नारायण सिंह बिष्ट ने दूरभाष पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल से बात की। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द ही समस्या ने निजात दिलाने का आश्वासन दिया। वहां राजेंद्र शर्मा, मोहन पांडे, नरेश बिष्ट, घनश्याम चौधरी, प्रेम मटवाल, पूरन वर्मा, दीपक भट्ट, शेर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें