फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में आईं राशन, पेंशन, आवास की समस्याएं

विज्ञापन
बाजपुर: शिविर में मौजूद अधिकारी व जनता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में गांव बन्नाखड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी विभाग के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का निराकरण किया। शिविर में 30 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के फार्म भरवाने और उनका भौतिक सत्यापन कराने, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास के फार्म भरवाने, बिजली संयोजन, पेयजल संयोजन के फार्म भरवाने के लिए लोग उमड़े। इस दौरान 349 समस्याएं दर्ज की गईं। खटीमा विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल लोगों को संबोधित किया। समाजसेवी मदन लाल वर्मा ने आबादी क्षेत्र के ऊपर से होकर गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन हटाने और मानवीय जनजीवन के खिलाफ सड़क पर लगाए गए अनावश्यक स्पीड ब्रेकरों को हटाने के लिए आवेदन दिया।
वहीं कैंप में ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का डैमो दिखाया गया। वहां एसडीएम राकेश चंद तिवारी, विकास गुप्ता, प्रधानसंघ अध्यक्ष महेश राठौर, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, बीडीओ, सीएमएस डॉ. पंकज माथुर, डॉ. शिवानी गोयल, डॉ. आंचल गोयल, प्रेमा बिष्ट, हवलदार प्रसाद, अमित चौहान, डॉ. बीडी कांडपाल, महेश चंद्र आर्या, प्रवीण देउपा, उमा जोशी, बिट्टू चैहान, विरेंद्र चैहान आदि थे। वहीं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बाजपुर: शिविर में दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें