‘सरकार के पांच साल : नए इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को संघर्ष कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान सीएम ने खटीमा क्षेत्र की 74.32 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 41.45 करोड़ का शिलान्यास एवं 32.87 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण शामिल है। साथ ही 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट और महिलाओं को महालक्ष्मी किटें प्रदान की गईं।
सैनिक बहुल क्षेत्र ग्राम चटिया में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि जनपद में लगभग 500 करोड़ की लागत से एम्स का सैटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्यवासियों को बड़ी सौगात ऋषिकेश एम्स हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, राज्य में अटल आयुष्मान योजना को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए भारत सरकार से सर्वे की अनुमति मिल चुकी है। 2024 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
देहरादून एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट तथा पंतनगर एयरपोर्ट को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में उत्तराखंड को लाने के लिए सभी विभागों से 10 साल का रोड मैप मांगा गया है।
बता दें कि ‘सरकार के पांच साल, नए इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रो में आयोजित किए जा रहे हैं।
पत्रकार स्व. महेश जोशी के परिजनों को सीएम ने दी सांत्वना
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ पत्रकार स्व. महेश चंद्र जोशी के घर भी गए। उन्होंने परिजनों के समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में सीएम धामी प्रेम सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता दवेंद्र चंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंती चंद और बीडीसी सदस्य अमित सिंह राणा के आवास पर भी पहुंचे।
अनुसंधान केंद्र खोलने की घोषणा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगातार दैवी आपदा, भूस्खलन, अतिवृष्टि आदि से उत्तराखंड को बचाने के लिए भारत सरकार के सहयोग से शीघ्र अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। जगह का चयन जरूरत के हिसाब से होगा।
सीएम के कार्यक्रम में नारेबाजी कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा
खटीमा। चटिया में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ महिलाएं भीड़ के साथ नारेबाजी करतीं हुईं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें शांत रहने एवं उनकी सीएम से बात कराने की बात कही, लेकिन दलित बैकवर्ड मुस्लिम मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नूरी हिना के नेतृत्व में वहां पहुंचीं महिलाएं नारेबाजी करतीं हुईं प्रदर्शन करने लगीं। महिला फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल नरेश चौहान ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर खदेड़ दिया। संवाद
खटीमा के चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी को सुनने की उमड़ी भीड़ तथा छतों में बैठे ?- फोटो : KHATIMA
खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को टैबलेट प्रदान करते सीएम धामी। स?- फोटो : KHATIMA
खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को महालक्ष्मी किट देते सीएम धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA
खटीमा में चटिया फार्म में सीएम धामी का तिलक लगाकर स्वागत करती छात्राएं। संवाद- फोटो : KHATIMA
खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : KHATIMA
खटीमा के चटिया फार्म में जनसभा को संबोधित करते सीएम धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA
खटीमा में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA