फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने उत्तराखंड को बनाया सीएम बदलने की प्रयोगशाला: प्रीतम

विज्ञापन
काशीपुर में बैठक में भाग लेते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व अन्य। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। नेता प्रतिपक्ष के प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरें। सदन में जनता के मुद्दों को वह मुखर ढंग से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में सोई सरकार को जगाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

प्रीतम और कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत शुक्रवार की शाम काशीपुर पहुंचे। नवचेतना भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रीतम ने कहा कि भाजपा की सरकार में चार सालों में तीन सीएम बदले। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। देवस्थापन बोर्ड के मुद्दे पर भाजपा ने धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में सामूहिक नेतृत्व में लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सभा को आरयेंद्र शर्मा, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान आदि ने संबोधित किया। वहां प्रीत बम, डा. दीपिका गुड़िया आत्रे, मनोज जोशी, अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, ब्रहमा पाल, अलका पाल, हरीश कुमार, विमल गुड़िया आदि थे।
जसपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीतम और रंजीत का सीमा पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। हीरा गार्डन में आयोजित समारोह में प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार के अवसर नहीं दिए। पेंशन बंद कर दी। किसानों के ऋण माफ नहीं हुए हैं। भाजपा ने उत्तराखंड को सीएम प्रयोगशाला बना दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। विधायक आदेश चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने भी विचार रखे। सरदार महेंद्र सिंह, गजेंद्र चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा, राजकुमार सिंह, जाकिर हुसैन, अतीकुर्रहमान, डा.शुभ, मो.आरिफ, इख्तियार बब्लू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें