खटीमा के डिग्री कॉलेज में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ मनाते विद्यार्थी एवं स्टाफ। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से चिपको आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में एक वृक्ष से लिपटकर और हाथों में ‘पेड़ नहीं, हम कटेंगे, पेड़ हमारा मायका है’, ‘क्या हैं जंगल के उपकार, मिट्टी पानी और बयार’, ‘मिट्टी पानी और बयार, जिंदा रहने के आधार’ स्लोगन लिखे और नारों के साथ चिपको आंदोलन का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रशांत जोशी ने छात्र-छात्राओं को चिपको आंदोलन की पृष्ठभूमि, आवश्यकता, गौरा देवी, चंडी प्रसाद भट्ट और सुंदरलाल बहुगुणा के योगदान एवं चिपको आंदोलन को समग्र यात्रा पर प्रकाश डाला और ब्रिटिश वन कानूनो की जानकारी दी। वहां वाणिज्य विभागध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. गुरेंद्र सिंह, डॉ. प्रमोद कांडपाल, डॉ. आरएस नेगी, डॉ.वीपी पांडेय, डॉ. विपिन भट्ट, निषिकेत भट्ट, यश गहतोड़ी, सौरभ भारती सहित स्नातक-परास्नातक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।