ऊधमसिंह नगर के जसपुर में ईंट भट्टे के चौकीदार का शव मिट्टी में दबा मिलने के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सोमवार को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए एसपी अभय सिंह ने बताया कि लोकेन्द्र कुमार निवासी गांव मन्धौरा जिला बिजनौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता हरपाल सिंह (50) बीते पांच वर्षों से ईंट भट्टे पर चौकीदार का कार्य करते थे। बीती एक दिसंबर की शाम 4.30 बजे ईंट भट्टा स्वामी शहजाद ने फोन कर बताया की उसके पिता का शव मिला है। वह और उसका छोटा भाई सुनील कुमार फाइव स्टार ईंट भट्टे बहेड़ी उमरपुर पर पहुंचे।
ईंट भट्टा मालिक शहजाद, रहीमुद्दीन व अन्य लोगों ने बताया की उसके पिता को आखिरी बार सतीश उर्फ कलुआ निवासी गांव अगंदपुर के साथ शराब पीते हुए देखा गया था। उसे पूरा विश्वास है कि सतीश उर्फ कलुआ ने शराब पीकर मारपीट कर जान से मार कर मिट्टी में दबा दिया।