गदरपुर में सभासदों की नाराजगी और विवादों की छाया
विषम परिस्थितियों के बीच कार्यकाल के अंतिम चरण में कई सभासदों की नाराजगी के बावजूद पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया। पालिका के पांच वर्ष के कार्यकाल के अंतिम छह महीनों में कई सभासदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाकर पालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया और गुलाम गौस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए। नगर में चल रही ठेके पर सफाई व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों के साथ गालीगलौज के मामले में गुलाम गौस के खिलाफ एसटी/एससी में केस भी दर्ज हुआ था।
ये हुए विकास कार्य
- वार्ड तीन और चार में स्थित तिकोनिया पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया।
- वार्ड नौ में तालाब का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया।
- वार्ड 11 में नहर की कवरिंग कराई।
- सार्वजनिक जगहों पर महिला एवं पुरुष शौचालय, प्याऊ का निर्माण कराया।
- डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण और रात्रि कालीन सफाई की शुरुआत कराई।
ये कार्य रह गए अधूरे
- पालिका के कार्यालय के लिए भूमि चयन सिर्फ कागजों में सिमट गया।
- सकैनिया रोड पर बाबा भूमणशाह स्मृति द्वार का निर्माण का कार्य अधूरा।
- आवास विकास वार्ड में पार्कों का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया।
- ग्राम मजरा हसन में 13,68,00000 रुपये से बनने वाले ट्रंचिंग ग्राउंड का कार्य शुरू नहीं हुआ।