फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मिशन 2022 जनता करेगी पूरा : बेहड़

विज्ञापन
सितारगंज में कांग्रेस के सदस्यता समारोह को संबोधित करते प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पार्टी का मिशन 2022 है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को एक पैलेस में सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हसनैन मलिक के नेतृत्व में करीब 40 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उनका बेहड़ ने जोरदार स्वागत किया। बेहड़ ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ हैं और युवाओं के दम पर कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। तीन सितंबर को खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जाएगी जो सितारगंज पहुंचेगी। चार सितंबर को किच्छा से होकर हल्द्वानी जाएगी।
हल्द्वानी से बाजपुर, काशीपुर होते हुए छह सितंबर को रुद्रपुर पहुंचकर संपन्न होगी। यह परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार में आखिरी कील के रूप में साबित होगी। हसनैन मलिक ने कहा कि कांग्रेस में सभी धर्म व जाति के लोगों का हित सुरक्षित है। रामनगीना प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग व नगराध्यक्ष हरपाल सिंह ने भी संबोधित किया। वहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अख्त्यार अहमद पटौदी, मोहसिन मियां, हसन खान, सारोज मलिक, वसीम मियां, प्रीति शर्मा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें