फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिफार्म के लोगों का ऊर्जा निगम दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सितारगंज में विद्युत ईई का घेराव कर ज्ञापन देते शक्तिफार्मवासी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम दफ्तर पर मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता का घेराव कर शक्तिफार्म में विद्युत उपकेंद्र खोलने और बिजली बिलों में अनियमितता दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शक्तिफार्म के ग्रामीण राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल के साथ ऊर्जा निगम दफ्तर पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद ईई चंदन बसनैत का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि सिडकुल क्षेत्र से उनके गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है।
इससे विद्युत पोल टूटने या फिर तारों के गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शक्तिफार्म विद्युत उपकेंद्र खोलने, बिजली के बिलों में अनियमितताओं को दूर करने, लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने आदि की मांग की। वहां फूलमाला मंडल, मोहित शील, निहार राय, लक्ष्मी विश्वास, प्रताप हालदार, अभिषेक सरकार, करुणा सरकार, विजय मंडल, सीता मंडल, सन्यासी सरदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें