फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
काशीपुर में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर की समस्याओं के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर निगम में धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि नगर की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के नाम पर भाजपा विधायक पिछले 20 वर्षों से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
विज्ञापन

काशीपुर को जिला बनाने का भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने क्षेत्रीय जनता को मात्र झुनझुना ही दिया है।
विकास के नाम पर विधायक चीमा जीरो साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने वर्तमान के अंतिम कार्यकाल में विधायक निधि कागजी कार्रवाई में दर्शाई गई है लेकिन जमीनी स्तर से जनता क्षेत्र की जर्जर सड़कों की हालत विभिन्न पार्कों एवं सरकारी भवनों की हालत देख रही है। उन्होंने कहा कि काशीपुर नगर निगम की ओर से अवैध रूप से लिया जा रहा दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क तत्काल समाप्त किया जाए।
घर-घर से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी अवैध रूप से शुल्क ले रही है। आरओबी के निर्माण के साथ ही जर्जर अवस्था वाली रोड को भी जल्द ठीक कराया जाए। इस मौके पर संदीप सहगल एडवोकेट, विमल गुड़िया, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सचिन नाडिग एडवोकेट, महेंद्र बेदी, मुशर्रफ हुसैन, नितिन कौशिक, रवि ढींगरा, टीका सिंह सैनी, मनोज पंत आदि मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद ज्ञापन महापौर ऊषा चौधरी को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें