फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें तोड़ने की मुनादी से व्यापारियों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जसपुर में अधिशासी अभियंता का घेराव करते कांग्रेसी व विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को हाईकोर्ट के आदेश पर हटाने की मुनादी से व्यापारियों को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन कर ईओ से आदेश वापस लेने की मांग की। साथ ही दुकानें न तोड़ने संबंधी स्टे की कॉपी हल्का पटवारी को सौंपी।
विज्ञापन

मोहम्मद अकरम ने उच्च न्यायालय में तालाब की भूमि पर नगर पंचायत की ओर से बनाई गई दुकानों को हटाने के लिए याचिका दायर की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ विजय बिष्ट ने मंगलवार को नगर में मुनादी कराकर तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को तीन दिन में खाली करने की बात कही।
ईओ ने कहा कि व्यापारी दुकानों से अपना कब्जा स्वयं हटा लें वरना बलपूर्वक हटा दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारी भड़क गए। मोहम्मद रफी के शोरूम पर इकट्ठा हुए व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्टे है। इसके बाद भी उन्हें इस तरह से चेतावनी दी जा रही है। ऐसा किया जाना गलत है। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद रफी, शिवकुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, रवि चौधरी, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, फारुख, अजीमुद्दीन, मुजफ्फर हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारियों ने स्टे की कॉपी लेखपाल गौरव चौहान को दी।
ईओ विजय विष्ट ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सभी तालाबों की जमीनों को खाली कराया जा रहा है। सभी व्यापारियों को नोटिस जारी कर दुकान खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। तालाब खाली करने का एनाउंस किया गया है।

सुल्तानपुर पट्टी में प्रदर्शन करते व्यापारी।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें