फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने रास्ते पर बने निर्माण को ढहाया, धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
दिनेशपुर में ग्राम मदनापुर के मजरा आनंद सिंह में धरना देते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
प्रशासन ने रास्ता खुलवाने के लिए एक व्यक्ति के घर के सामने बने मुख्य गेट और टीन शेड को ध्वस्त कर दिया। इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने भू माफियाओं से साठगांठ के आरोप लगाए। देर शाम तक धरना देने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम मदनापुर के मजरा आनंद सिंह निवासी लक्ष्मी सिंह के पिता कुंवर सिंह ने वर्ष 2002 में यूको बैंक हल्दी से अपनी जमीन पर 4.50 लाख रुपयों का लोन लिया था। लोन चुकता नहीं करने पर प्रशासन ने वर्ष 2008 में जमीन को नीलाम कर दिया था। बोली प्रकाश सिंह कोश्यारी के नाम छूटी।
इस पर लक्ष्मण सिंह ने 2008 में कोर्ट से स्टे ले लिया था, हालांकि 31 मार्च 2010 को कोर्ट ने स्टे को खारिज कर दिया था। प्रकाश का आरोप है कि लक्ष्मी सिंह ने जमीन पर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर टीन शेड डाल दिया और गेट लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। उधर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि नीलामी में रास्ता शामिल नहीं था और उसने अपनी जगह पर ही गेट लगाया है। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन

प्रकाश सिंह की शिकायत पर एसडीएम बाजपुर ने बुधवार दोपहर तहसीलदार देवेंद्र सिंह को पुलिस बल के साथ मौके भेजा। टीम ने गेट और पीछे बने टीन शेड, रसोई आदि को ध्वस्त कर रास्ता निकाल दिया। इस दौरान लक्ष्मी के घर पर कोई मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर लक्ष्मी सिंह के पक्ष में कई लोग एकत्र हो गए और उन्होंने प्रशासन पर बिना कोई नोटिस के एकतरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की।
सूचना पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के लोग भी धरनास्थल पर पहुंच गए। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, रीना कपूर, सुमित्तर भुल्लर, शंकर नगरकोटी, स्वरूप सिंह, ममता देवी, मुन्नी देवी, कृष्णा सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद थे।
- लक्ष्मी सिंह ने खेत को जाने वाले रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया था। प्रकाश सिंह इसकी शिकायत कई दिनों से कर रहे थे। लक्ष्मी सिंह से कई बार गेट हटाने की बात कही गई, लेकिन उन्होंने गेट को नहीं हटाया। शांति व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को गेट को ध्वस्त कर रास्ता खुलवा दिया है। -राकेश तिवारी, एसडीएम, बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें