फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के उत्पीड़न से गुस्साए लोगों ने चीनी मिल जीएम को घेरा

विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल जीएम का घेराव करते कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थक श्रमिकों के उत्पीड़न से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता, श्रमिकों ने हंगामा कर चीनी मिल प्रधान प्रबंधक कैलाश टोलिया का घेराव किया। उन्होंने राजनैतिक द्वेष भावना से श्रमिकों का उत्पीड़न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता, चीनी मिल श्रमिक चीनी मिल के प्रशासनिक दफ्तर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक कैलाश टोलिया का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मिल प्रबंधन पर राजनैतिक दबाव में श्रमिकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समर्थक रहे श्रमिकों की सूची तैयार कर उनके उत्पीड़न की तैयारी चल रही है। उन्होंने मिल प्रबंधन से राजनैतिक दबाव में कार्य नहीं करने का अनुरोध किया। वहां डीके जोशी, लाल सिंह, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, हरदेव सिंह, मनीराम, मोहम्मद रफी, अभिषेक तिवारी, नितिन बिष्ट, अमला प्रसाद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें