फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने भारत की वैक्सीन को बदनाम किया : मोदी

विज्ञापन
रुदपुर में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सि? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना से लड़ने के हमारे प्रयासों को हल्के में लिया। भारत की वैक्सीन को बदनाम किया गया। वैक्सीन को लेकर रात-दिन चारों ओर अफवाह फैलाई गई। वैक्सीन सभी के लिए होने के बावजूद निराशा से भरी बातेें की गईं लेकिन केंद्र और उत्तराखंड सरकार ने सुदूर पहाड़ों तक वैक्सीन पहुंचाकर लोगों को सुरक्षा कवच दिया। रोजगार, कारोबार और उद्योग पटरी पर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि आज गरीब-मजदूर कह रहा है कि अगर कांग्रेस के शासन काल में ऐसी महामारी आती तो न जाने क्या होता। हम विपक्ष की इस तकलीफ को जानते हैं। उनकी चिंता यह थी कि वैक्सीन लगने से हर देशवासी सुरक्षित हो जाएगा। मोदी का पहले से ही जयकारा होता था अब और होने लगेगा। सब कुछ पटरी पर आने लगेगा। मोदी के अनुसार ये विकृत राजनीति वाले लोग हैं। अपनी राजनीति की खिचड़ी पकाना चाहते हैं इसलिए गुमराह कर रहे हैं। एक प्रकार का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। हमारी सरकार ने लगातार प्रयास किया कि कोरोना की वजह से तबाही कम से कम हो। उत्तराखंड ने रिकॉर्ड समय में शत प्रतिशत आबादी का सिंगल डोज वैक्सीनेशन करके दिखाया है। मोदी ने कहा कि पूरे देश में लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं। कई राज्यों में दशकों से कांग्रेेस सत्ता में नहीं है। तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात राज्य इसके उदाहरण हैं।
‘कांग्रेस गरीबी तो नहीं हटा पाई, गरीबों को हटा दिया’
रुद्रपुर। मोदी के अनुसार कांग्रेस का यही नियम है कि वादे कर सरकार बनाओ, इसके बाद घोटाले करो। कांग्रेस की ओर से इस बार भी जो वादे किए गए हैं वे झूठ का पुलिंदा हैं। वे 40 साल से गरीबी हटाओ की बात करते हैं लेकिन गरीबी कभी नहीं हटा पाए। वे गरीबों को ही हटाने की बात करते हैं। दशकों तक इन लोगों ने लोगों को बुनियादी सुविधाओं से मरहूम रखा। गरीबों को पलायन के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

जिन्होंने देश की संस्कृति को कभी नहीं पहचाना आज उन्हें विरासत याद आ रही है: मोदी
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस के उत्तराखंडियत नारे को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की संस्कृति को कभी नहीं पहचाना आज उन्हें विरासत याद आ रही है। अचानक उत्तराखंड की संस्कृति की याद आ रही है। ऐसे लोग भारत को भी राष्ट्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं। जो भारत को देश नहीं मानते वे लोग उत्तराखंड को तबाह करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम देवभूमि और देवत्व के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बार आपको अपने वोट से तुष्टिकरण के मंसूबे को चूर-चूर कर देना है। कांग्रेस के हर झूठ, षडयंत्र का जवाब देना है।’ संवाद
‘कोई सच्चा बेटा है तो वह मोदी है’
रुद्रपुर। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के जरिये आज हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मैंने उत्तराखंड के दूरदराज की महिलाओं को मोदी को आशीर्वाद देते हुए देखा। एक वीडियो मेें उत्तराखंड के दूरदराज की मां स्थानीय भाषा में कह रही थीं कि हमने अपने बच्चों को नौ महीना पेट में पाला। बड़े होकर वे अपने में खो गए, लेकिन यह मोदी है जो हमारी चिंता करता है। कोई सच्चा बेटा है तो वह मोदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें