फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता 288 लोगों की बरामदगी को चलेगा ऑपरेशन स्माइल

विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करतीं एसपी सिटी ममता बोहरा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में लापता लोगों की बरामदगी के लिए बुधवार से ऑपरेशन स्माइल अभियान शुरू होने जा रहा है। एक महीने चलने वाले अभियान के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और एक टीम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की भी रहेगी। अभियान की नोडल अधिकारी ने टीमों के साथ बैठक कर अभियान के बाबत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड में जिले के 288 लोग लापता हैं। इनमें 135 महिलाएं, 92 पुरुष, 22 बालक और 39 बालिकाएं शामिल हैं। अभियान के लिए गठित चार टीमों की अगुवाई का जिम्मा एसआई दिनेश परिहार, प्रदीप पंत, मनोज जोशी और जर्नादन भट्ट को सौंपा गया है। मंगलवार को अभियान की नोडल अधिकारी/एसपी सिटी ममता बोहरा ने टीमों के साथ ही बाल कल्याण समिति, गैर सरकारी संगठन के सदस्यों के साथ अपने कक्ष में बैठक की, जिसमें लापता लोगों की बरामदगी के संबंध में गहन चर्चा की गई।
एसपी सिटी ने बताया कि हर टीम में एक एसआई, चार कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एक टैक्नीकल टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम भी अभियान का हिस्सा रहेंगी। एक महीने तक चलने वाले अभियान की शुरुआत बुधवार से होगी। लापता लोगों का ब्यौरा जुटाकर संभावित जगहों पर पुलिस टीमें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें