फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आतंकियों को मार गिराने वाले नायक को किया सम्मानित

विज्ञापन
जसपुर में सैनिक को सम्मनित करते कर्नल। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों और हेमपुर डिपो के कर्नल ने कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराने वाले नायक कुलदीप सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि हेमपुर डिपो कमांडर कर्नल सीएम चूड़ामणि ने 19 अक्तूबर 2020 को पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले पतरामपुर क्षेत्र के जगदीशावाला गांव निवासी नायक कुलदीप सिंह को शाल ओढ़ाकर फूल मालाओं से सम्मानित किया। कुलदीप सिंह वर्तमान में बाड़मेर राजस्थान में तैनात हैं।
अवकाश पर अपने घर आए हुए हैं। इसके पश्चात कर्नल चूड़ामणि ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं को सुना पूर्व सैनिकों ने मोबाइल कैंटीन की व्यवस्था कराए जाने स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाने की मांग की। कर्नल चूड़ामणि ने कहा कि सैनिकों की विधवाओं का सम्मान करना उनकी प्रत्येक समस्या को दूर करने की प्रत्येक पूर्व सैनिक की जिम्मेदारी है। हेमपुर डिपो में उनके स्टेशन कमांडर रहते हुए वह किसी भी सैनिक को परेशान नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

उनकी हर एक समस्या का निदान करना ही उनकी जिम्मेदारी है। आर्थिक रूप से परेशान सेवानिवृत्त सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी स्कूल में प्रवेश, किताबें, गाड़ी आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मोबाइल कैंटीन उपलब्ध चिकित्सा शिविर आदि लगवाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद पुलवामा में तीन आतंकवादियों का ढेर करने वाले नायक कुलदीप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन अब्दुल हफीज, त्रिलोक सिंह फौजी, अमरीक सिंह, मितान सिंह, संतोष कुमार, हरपाल सिंह कांबोज, करन सिंह, चंद्रपाल सिंह, रफीक अहमद, हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें