फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन पानी के पास हाइवे की जमीन पर जमे कब्जेधारी

Tue, 20 Feb 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर हाईवे किनारे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एनएचएआई की ओर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एनएचएआई की कार्यदायी कंपनी गल्फार की ओर से हाईवे की भूमि पर अतिक्रमण कर बैठे अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर करीब छह लोगों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर से किच्छा को जाने वाले मार्ग पर एनएच 74 की सड़क के दोनों तरफ करीब 22.50 मीटर भूमि हाईवे की है। तीन पानी में मेडिसिटी अस्पताल के नजदीक अतिक्रमणकारियों ने हाईवे की भूमि पर कब्जा कर टिनशेड बना दिए हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कई लोगों ने टिनशेड डालकर जमीन कब्जा रखी है। बीते दिनों एनएचएआई की कार्यदायी कंपनी गल्फार की ओर से हाईवे किनारे की खाली भूमि का मुआयना किया गया और जगह-जगह मिले अतिक्रमण को चिह्नित किया।

तीन पानी में मेडिसिटी अस्पताल के पास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए करीब आधा दर्जन अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए हैं। अगर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो कंपनी की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल शर्मा, टोल प्रभारी, गल्फार कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें