रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में बसों के लिए भटकते यात्री।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के बीच बसों का संचालन कम होने के कारण बुधवार को रुद्रपुर से उत्तर प्रदेश के लिए बसें कम पड़ी गईं। रोडवेज स्टेशन में यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहे।
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से बरेली के लिए दोपहर के समय बसें कम पड़ गईं। कई लोगों ने टेंपो से किच्छा पहुंचकर बरेली के लिए बस पकड़ी, तो कई यात्री रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में घंटों यूपी जाने वाली रुद्रपुर डिपो की बसों का इंतजार करते रहे। बाद में यूपी रोडवेज की बसों में यात्रियों ने सफर किया। इधर, डिपो के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि रुद्रपुर डिपो से यूपी के लिए पर्याप्त बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने से रुद्रपुर की दैनिक आय करीब आठ लाख रुपये पहुंच गई है।