फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक उनकी मदद करते हैं जो अपनी पीड़ा बयां नहीं कर सकते: डॉ शुक्ला

विज्ञापन
पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के 56वें बैच के विद्यार्थियों को शपथ दिलाते कुलसचिव। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय में 56वें बैच के 38 विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा होने पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला ने स्नातकों को पशु चिकित्सक के रूप में पशुओं और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पशु चिकित्सकों को बेजुबानों का सहारा बताया
विज्ञापन

डॉ. रतन सिंह सभागार में आयोजित समारोह में डॉ. शुक्ला ने आह्वान किया कि पशु चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करके विश्वविद्यालय का नाम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी नव स्नातकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. एनएस जादौन ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि उनके विद्यार्थी गुरुजनों की सीख को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस मौके पर वीरबैक एनिमल हेल्थ लिमिटेड मुंबई के क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन द्विवेदी और क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी हरीश मिश्रा ने सभी उपाधि धारकों को स्टेथोस्कोप प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजुल कांडपाल ने किया। वहां पर डीन छात्र कल्याण डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सुदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें