फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर सम्मानित हुए 1971 के रणबांकुरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहादत देने वाले देश के शहीदों की स्मृति में विजय दिवस जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान 1971 में शहीद होने वाले शहीद सूबेदार स्व. रामदत्त, सिपाही उमेश सिंह, टीका राम, दिवानी नाथ, हीराचंद, आन सिंह, जोगा सिंह, हर सिंह, त्रिलोक सिंह के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए। वहीं युद्ध में घायल होने वाले दीवानी चंद और गोकुलानंद पाठक को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रंजीत सेठ आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने देश के शहीदों को नमन करते हुये कहा कि आज विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ है। जिसे पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए और उनके परिजन किसी कार्य या समस्या को ले कर किसी भी कार्यालय में आते है तो उनका त्वरित समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीदों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर एसपी ममता बोहरा, मिथिलेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नितेश डागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के मेजर बीएस रावत, दर्शन कुमार पंत, विजय शंकर, महेश चन्द्र भट्ट, किशन सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

रुद्रपुर पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते विधायक, डीएम व एसएसपी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें