फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: होली पर युवक ने किया सुसाइड, घर के कमरे में लगाया फांसी का फंदा: कंपनी में काम करता था शिशुपाल

Tue, 26 Mar 2024 05:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में होली खेलने  के बाद एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
रुद्रपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में होली खेलने के बाद एक युवक अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शिशुपाल प्रजापति (26) अपनी पत्नी, माता-पिता और भाईयो के साथ मुखर्जी नगर ट्रांजिट कैंप में रहता था। सोमवार को उसने परिजनों के साथ होली का त्योहार मनाया।  शाम पांच बजे वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर बाद भी कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे के पास पहुंचे और आवाज लगाई। जब किसी भी तरह की कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पंखे की कुंडी से शिशुपाल का शव लटका हुआ था।

ये पढ़ें- Election 2024: कुमाऊं में भाजपा को अजय ही दिलाएंगे विजय...या प्रदीप और प्रकाश करेंगे कांग्रेस का उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मृतक एक कंपनी में काम करता था। पुलिस आत्महत्या के वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें