फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपुरी में घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को उठा ले गया

विज्ञापन
घर के बाहर तेंदुए के पंजे के निशान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर तीन निवासी गंगा सिंह मेहता के घर में शनिवार शाम तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ एक कुत्ते को घसीटते हुए गन्ने के खेत तक ले गया। गांव में तेंदुए के घुसने की सूचना मिलने पर लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम किशन सिंह मेहता के आंगन में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। पास ही आतिशबाजी कर रहे बच्चों ने देखा तो वे घरों में छुप गए और परिजनों को सूचना दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ नरेश राणा के घर में जाकर छुप गया। लोगों ने एकत्र होकर शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भी भगाया, लेकिन तेंदुआ जाते-जाते गंगा सिंह मेहता के कुत्ते को उठा ले गया।
इधर, कुछ दिन पहले भी गांव में पूरन सिंह के घर से तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जा चुका है। तेंदुआ पिछले दो महीने में क्षेत्र में सात कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है, जिससे लोगों में दहशत है। गौला रेंज के क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने कहा कि तेंदुआ पकड़ने को पिंजरा लगाने के लिए एक माह की अनुमति मिली थी, लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा। अब दोबारा पिंजरा लगाने की अनुमति ली जाएगी। तब तक वन कर्मियों की क्षेत्र में ड्यूटी लगाई जाएगी। इधर, डीएफओ संदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में दो से तीन कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि तेेदुए की गतिविधि की निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें