फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोतवाल फार्म पर तेंदुए ने सियार का किया शिकार

Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गांव दादुवाला में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार की रात करीब आठ बजे ग्राम दादुवाला नारायणपुर जसपुर में कोतवाल फार्म तेंदुए ने एक सियार पर हमला कर दिया। शोर शराबा होने से तेंदुआ सियार को छोड़कर भाग गया। घटना के बाद से फार्म और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

फार्म स्वामी विजेंद्र चौधरी ने बताया कि फार्म पर कुत्ते, बत्तख और पशु पाल रखे थे। भगत सिंह अपने परिवार के साथ फार्म की देखभाल करते हैं। करीब दो साल में तेंदुआ पांच कुत्ते, तीन पशुओं समेत गांव के कई कुत्तों को निवाला बना चुका है। डर के कारण अब पशु पालने बंद कर दिए हैं। वन विभाग ने कैमरा और पिंजरा भी लगाया था लेकिन तेंदुआ नहीं फंस सका।
विज्ञापन

-
दादुवाला में तेंदुए की दस्तक होने की सूचना नहीं मिली है। टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जाती है।
देवेंद्र रजवार, रेंजर, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें