सुल्तानपुर पट्टी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर द्वितीय में संकुल स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 23 स्कूलों के 46 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल समन्वयक राजेंद्र कुमार सक्सेना ने किया।
मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में राप्रावि सुल्तानपुर द्वितीय के कुनाल प्रथम, रजपुरा नंबर एक की अंकिता द्वितीय और सुल्तानपुर एक के अंश सैनी तृतीय स्थान पर रहे।
इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में राप्रावि सुल्तानपुर द्वितीय के तरुण प्रथम, निखिल राप्रावि पिपलिया के निखिल द्वितीय और राप्रावि सुल्तानपुर एक की जोया तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को समाजसेवी राजीव सैनी ने पुरस्कृत किया। वहां प्रधानाचार्य राजेंद्र सक्सेना, शिवानी अग्रवाल, भरत रावत, रचना वर्मा, गौरी, भास्कर सिंह, दिनेश कुमारी, अनुपमा शील आदि थे। संवाद