पंतनगर। उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) मुख्यालय हल्दी में महाप्रबंधक डाॅ. अभय सक्सेना ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने जन सामान्य से आह्वान किया कि इस सामाजिक कुरीति को समूल नष्ट करने के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस दौरान यहां मुख्य बीज उत्पादन अधिकारी डाॅ. दीपक पांडेय, रोहन सांगुडी, दिगंबर प्रसाद, आरके अग्रवाल, पीके सिंह, सुनील श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, इंद्रावती आदि मौजूद रहे। संवाद