फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच समिति ने गुरुद्वारे पहुंचकर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सेवा सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
डीएम की ओर से गठित जांच समिति ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव, बजट आदि अभिलेखों की भी जांच की। जांच समिति ने प्रबंधक कमेटी से निर्माण संबंधित समिति में कार्यों के पारित प्रस्ताव सहित सभी अभिलेख मांगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरविंदर सिंह आदि ने पिछल दिनों तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. रंजना राजगुरु को शिकायती पत्र सौंपकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव पर निर्माण कार्यों में मनमानी, बिना बजट और बिना नक्शे के निर्माण कार्य करवाने का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। डीएम ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए एसडीएम सितारगंज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।
मंगलवार को सितारगंज के एसडीएम तुषार सैनी के नेतृत्व में उपकोषाधिकारी बीएन तिवारी व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विमल कुमार वर्मा की टीम गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंची। जांच समिति ने गुरुद्वारा प्रबंधक कार्यालय में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह, कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह से निर्माण कार्यों की जानकारी ली। समिति के सदस्यों ने प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पार्किंग को तोड़कर बनाए जा रहे निर्माणाधीन धार्मिक दीवान हाल, गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। जांच समिति ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्माण कार्यों के पारित प्रस्ताव, नक्शा, बजट आदि के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रगट सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संविधान के अनुरूप कराए जा रहे निर्माण कार्य : सेवा सिंह
नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष सेवा सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कराए जा रहे सभी निर्माण कार्य गुरुद्वारा संविधान के अनुरूप हैं। प्रबंधक कमेटी की ओर से 1968 में बनाए गए गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज का भवन जीर्णशीर्ण था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रबंधक कमेटी बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुरूप ही सभी कार्य कराए गए हैं। वहां कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, प्रगट सिंह आदि थे। संवाद

नानकमत्ता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निर्माणाधीन धार्मिक दीवान का निरीक्षण करते जां?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें